वर्धमान मिल लुधियाना के 100 पदों के लिये साक्षात्कार 19 नवम्बर को

Kangra Others

DNN धर्मशाला (कांगड़ा)
09 नवम्बर। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, धर्मशाला ने जानकारी देते हुये बताया कि 19 नवम्बर को प्रातः 10 बजे उनके कार्यालय में वर्धमान स्पिनिंग एंड जनरल मिल, लुधियाना द्वारा 100 पदों के लिये साक्षात्कार आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिये 18 से 28 वर्ष के पांचवी व इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 7800 से 12 हजार रुपये का वेतन और हॉस्टल सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि आवेदक साक्षात्कार के समय दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ व अपने मूल प्रमाण पत्र साथ लायें। उन्होंने कहा कि इस साक्षात्कार के लिये कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जायेगा।

News Archives

Latest News