वर्चुअल माध्यम से निबन्ध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

05 नवम्बर। प्रथम राज्य स्तरीय वर्चुअल फिलेटली डाक टिकट प्रदर्शनी ‘हिम्पेक्स-2020’  के तहत आज निबन्ध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह जानकारी वीरवार को सोलन डाकघर अधीक्षक हेमशंकर ने दी। हेमशंकर ने कहा कि प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश तथा पंजाब के प्रतिभागियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। इस अवसर पर वेबिनार के माध्यम से डाक टिकट संग्रहकर्ताओं के लिए फिलेटली की जानकारी प्रदान की गई।
उन्होंने कहा कि 06 नवम्बर को स्पाॅट पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का परिणाम 07 नवम्बर को घोषित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में डाक टिकट प्रदर्शनी में संग्रहकर्ता अपनी-अपनी डाक टिकटों का प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शनी का अवलोकन विभागीय वैबसाईट पर लाॅग इन करके किया जा सकता है।

News Archives

Latest News