वन विभाग में मिली 35 रेंज अफसरों को नियुक्ति

Kullu Others
DNN कुल्लू
वन विभाग के फील्ड कार्यों को गति प्रदान करने के लिए हालही में चयनित 35 वन परिक्षेत्र अधिकारियों को सरकार ने नियुक्ति प्रदान कर दी है। वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज यहां बताया कि इनकी नियुक्ति से प्रदेश के वनों के रख-रखाव को जहाँ गति मिलेगी वहीं वानिकी कार्यों तथा विभाग की योजनाओं को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने के प्रति संजीदा है तथा इसी क्रम में वन विभाग में वन रक्षकों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी सभी वन वृतों में शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News