वन विकास निगम के प्रशिक्षुओं ने किया हिमकाष्ठ विक्रय मंडल का दौरा

Baddi Himachal News Others

DNN बद्दी
23 फरवरी हिमाचल वन विकास निगम के 46 प्रशिक्षुओं ने हिमकाष्ठ विक्रम मंडल बद्दी का दौरा कर अहम जानकारियां हासिल की। मौजूदा समय में यह प्रशिक्षु हिमाचल प्रदेश वन अकादमी सुंदरनगर में प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। इस दौरान प्रशिक्षुओं को विक्रम मंडल बद्दी के अधिकारियों द्वारा ईमारती लकड़ी को प्राप्त करने की श्रेणियों, चट्ठाबंदी व डिपो से संबंधित अन्य कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं बद्दी डिपो में होने वाली निलामी प्रक्रिया में बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षुओं को हिमकाष्ठ विक्रम मंडल के कार्यकारी अधिकारी आर. एल. सांगा, बलदेव राज, अनिल सोनी, जगदेव नेगी, संजय शर्मा, हेमलता शर्मा व प्रीतम पाल ठाकुर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षुओं की पूरी टीम सहाकय निदेशक जीत सिंह के नेतृत्व में बद्दी पहुंचकर प्रशिक्षण हासिल कर रही है। प्रीतम पाल ठाकुर ने बताया कि डिपो में काष्ठ से संबंधित कार्यों के बारे प्रशिक्षुओं को अवगत करवाया। सभी वन रक्षक 2 अप्रैल तक अपना प्रशिक्षण पूरा करने के उपरांत प्रदेश में विन विभाग में तैनात कर दिए जाएंगे। इनकी तैनाती से वन निगम का कार्य सुचारू रूप से चलेगा और वन निगम के कार्य व आय में भी बढ़ौतरी होगी। इस मौके पर वन निगम कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष प्रीतम पाल ठाकुर ने वन रक्षक में भर्ती के लिए सरकार का आभार भी व्यक्त किया। वहीं सरकार से मांग उठाई कि लगभग 250 वन रक्षक वन निगम में कार्य चलाने के लिए भर्ती किए जाएं। वहीं उन्होंने मांग उठाई कि वन निगम में तैनात चौकीदारों को वन रक्षक के पद पर पदोन्नत किया जाए ताकि वन निगम को और सशक्त किया जाए।

News Archives

Latest News