DNN सोलन
सोलन कांग्रेस के जिला लीगल सैल की बैठक अध्यक्ष गगन चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की कांगड़ा रैली को लेकर चर्चा हुई। बैठक में अधिवक्ता वीरेन्द्र ठाकुर, मदन कश्यप, सुभाष वररमानी ने अपने विचार रखे और कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। देश के लोगों के सामने किसी भी चीज की सही तस्वीर नहीं आ रही है और लोगों को विभिन्न तरीकों से गुमराह किया जा रहा है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि बड़ी संख्या में लीगत सैल से जुड़े सदस्य इस रैली में भाग लेंगे। बैठक में कुलवंत सिंह कटोच, पवित्र गर्ग, ललित शर्मा, प्रमोद शर्मा, रोहित शर्मा, राहुल कश्यप, वैभव सिंह कंवर, शरद बाली, मनमोहन ,अरविंद कुमार, सोनिया साहनी , आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।















