लोगों की सुविधा के लिए ARKI प्रशासन ने किया हेल्पलाइन नंबर जारी

Arki Crime Others Solan

DNN अर्की (भाटिया)

लोगों की समस्या को देखते हुए अर्की प्रशासन ने एक हेल्प लाइन नम्बर जारी किया है जिससे लोगों की समस्याओं का निदान किया जाएगा।एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने जानकारी देते हुए कहा कि लोगों को आपातकालीन कार्य व अन्य विविध कार्यो के लिए लॉक डाउन में अर्की मुख्यालय में आना पड़ता था। जिससे उन्हें कई समस्याओं से जूझना पड़ता था। इसलिए लोगों की सुविधा के लिए एक हेल्प लाइन नम्बर 7876577448 शुरू किया गया है जोकि लोगो को परमिशन एवम अन्य जानकारी प्रदान करने में सहायक होगा। इस नम्बर पर वाट्सएप्प भी चलेगा। परमिशन लेने के इच्छुक लोग घर बैठे इस वाट्सएप/फोन नम्बर पर परमिशन के लिए एप्लाई कर सकते है। एप्लिकेशन पर की गई कार्यवाही भी एप्प के माध्यम से एप्लिकेंट को दी जाएगी ताकि वह घर से बाहर न निकल कर लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंस का पालन करे।

News Archives

Latest News