लोकसभा सचिवालय के फैंसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रतिभा सिंह

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

24 मार्च प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के लोकसभा सचिवालय के फैंसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे केंद्र सरकार के दबाव में जल्दबाजी में लिया गया कदम बताया हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार का यह कदम पूरी तरह तानाशाही भरा है और कांग्रेस इस तानाशाही के खिलाफ किसी भी जन आंदोलन से पीछे नही हटेगी।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज लोकसभा का यह फैसला संसदीय परंपराओं के विपरीत है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र के हनन का यह प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।

नई दिल्ली में राहुल गांधी पर मानहानि के एक मामले में कोर्ट के फैंसले के खिलाफ आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के संसद मार्च में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस के अन्य राष्ट्रीय नेताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

News Archives

Latest News