लोकसभा चुनावों को लेकर आप ने की ये चर्चा

Arki Politics

DNN दाड़लाघाट (आशीष)

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक कुनिहार में संपन्न हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव से संबंधित विषय पर चर्चा की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से मोहन चौहान को अर्की विधानसभा का प्रभारी बनाया गया। वही कृष्ण शर्मा को कोषाध्यक्ष,पवन ठाकुर को मीडिया प्रभारी, राकेश शर्मा को ट्रेड सेल, सीमा देवी को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई। यह बैठक राज्य कोआर्डिनेशन कमेटी के सदस्य भंगवत की अध्यक्षता में सम्पन हुई। बैठक में मुख्य अतिथि चंडीगढ़ के उपप्रभारी मीना शर्मा थी। इस बैठक में सड़क,शिक्षा ,स्वास्थ्य,पानी इत्यादि जवलंत विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। जिस पर पार्टी जल्दी बड़ा अभियान शुरू करेगी,ताकि आम जनता को भ्रष्टतंत्र से निजात मिल सके। बैठक में बंसीलाल गजता, भरत ठाकुर, चेतन कुमार, राजीव, पंकज, अशोक शर्मा, अशोक कुमार, सुरजीत ठाकुर, चमन शर्मा, राजकुमार, मीना देवी सहित 30 सदस्यों ने भाग लिया।

News Archives

Latest News