लॉक डाउन व कर्फ्यू के दौरान घूमने पर 4 के खिलाफ मामला दर्ज

Crime Solan

DNN सोलन

कर्फ्यू व लॉक डाउन में बिना पास के लोगों द्वारा इधर-उधर घूमने के मामले थम नहीं रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने दो मामलों में चार लोगों के खिलाफ बिना पास के घूमने पर मामला दर्ज किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। शर्मा के अनुसार पुलिस ने कंडाघाट में 2 लोगों के खिलाफ भी बिना वजह कर्फ्यू के दौरान घूमने पर मामला दर्ज किया है। कंडाघाट पुलिस ने गांव सिलहारी मोड़ पर गश्त के दौरान एक कार को रोका और चालक ने लाक डाउन के दौरान गाड़ी चलाने का पास मांगा, लेकिन इसमें सवार चालक व अन्य व्यक्ति कोई पास न दिखा सके। इस पर पुलिस ने विवेक व मुकेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अन्य मामले में यातयात पुलिस ने सपरून चौक पर एक कार को रोककर उसमें सवार लोगों का कर्फ्यू पास चैक किया, लेकिन वे पुलिस को कोई भी कर्फ्यू पास नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने विजय व बलविन्द्र के खिलाफ कर्फ्यू में बिना किसी पास के घूमने पर मामला दर्ज किया है।

News Archives

Latest News