डीएनएन सोलन
सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने आंजी के नजदीक एक नेपाली से 1 किलो 118 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी से चरस के संबंध में पूछताछ की जा रही है। एसपी मोहित चावला ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नशे के तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत एसआईयू की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर आंजी से चिल्ला की ओर जाने वाले सड़क पर एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका और उसकी तलाशी की। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 118 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह यह चरस कहां से लाया था और कहां लेकर जा रहा था।
Watch Video















