लेजेंडस मार्शल आर्ट एकेडमी के 11 खिलाडिय़ों ने हासिल की बेल्ट

Baddi Himachal News Others

DNN बद्दी
28 मार्च। लेजेंडस मार्शल आर्ट एकेडमी बद्दी द्वारा आयोजित क्लर बेल्ट प्रतियोगिता में 11 खिलाडिय़ों ने कड़ी परीक्षा के बाद बेल्ट हासिल की। जानकारी देते हुए लेजेंडस मार्शल आर्ट एकेडमी के संचालक समीर कुमार व ममता कुंवर ने बताया कि मार्शल आर्टस में एक खिलाड़ी के लिए बेल्ट सर्वाधिक महत्व रखती है। एक खिलाड़ी को बेल्ट प्राप्त करने के लिए तीन महीने की कड़ी मेहनत व लग्न के साथ टे्रनिंग के बाद बेल्ट परीक्षा के योग्य समझा जाता है। मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट परिपक्वता को प्रदर्शित करती है। मार्शल आर्ट में बेल्ट का आरंभ तो है लेकिन यह यात्रा कभी खत्म नहीं होती। जिसमें अनुशासन और कठोर परिश्रम के साथ हमेशा सर्वोत्तम मापदंड छूने की लालसा रहती है।
समीर कुमार व ममता कुंवर ने बताया कि लेजेंडस मार्शल आर्ट एकेडमी में आयोजित बेल्ट प्रतियोगिता में 30 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। कड़ी परीक्षा के उपरांत बेहतर प्रदर्शन करने वाले 11 खिलाडिय़ों ने एडवांस बेल्ट हासिल की।

Latest News