DNN सोलन, 25 जुलाई
शहर के आसपास के क्षेत्र में पानी की लीकेज को रोकने के लिए जल शक्ति विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। सोलन के सपरून क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की टीम द्वारा लीक हो रही व फटी हुई पेयजल पाइपों को ठीक करने के कार्य की शुरूआत की गई। विभिन्न स्थानों पर वेल्डिंग करके फटी हुई पाइपों को जोड़ा गया ताकि पेयजल व्यर्थ न बहे।
जानकारी के अनुसार सोलन शहर के कई हिस्सों में पेयजल पाइपें पर फटी है। कुछ स्थानों पर जल शक्ति विभाग व कुछ स्थानों पर नगर निगम की पाइपें फटी हुई है। तेजल संकट के दौरान इस प्रकार की लीकेज का मामला भी कई बार उठा है और अब जल शक्ति विभाग ने सोलन शहर के आसपास जिन भी स्थानों पर पाइपें लीक हो रही है वहां पर उनकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। जल शक्ति विभाग के एसडीओ ऐन सिंह ने बताया कि कई स्थानों पर पाइप फटने के कारण पेयजल व्यर्थ बह रहा था जिसके कारण लोगों के साथ-साथ विभाग को भी नुकसान हो रहा था ऐसे में लीकेज को समाप्त करने के लिए सभी स्थानों पर पाइपों को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।















