LINK ROAD से हाइवे पर गिरी कार, 1 महिला घायल

Himachal News

DNN कंडाघाट
कंडाघाट में एक लिंग रोड से कार गिर गई। यह कार कालका-शिमला मार्ग पर जा रही एक अन्य कार पर गिर गई। इसके कारण एक महिला को चोटें आई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जबकि घटना में घायल लोगों को कंडाघाट अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार हाउसिंग बोर्ड मार्ग से एक वाहन लगभग 100 फुट से गिरी कर राष्ट्रीय मार्ग शिमला-कालका मार्ग पर शिमला की और जा रही कार पर जा गिरा। इस घटना में दोनों कार 80 प्रतिशत क्षत्रिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने जांच में पाया कि दयाल बत्ता निवासी कंडाघाट हाउसिंग बोर्ड से कंडाघाट बाजार आ रहा था। अचानक उसकी कार सड़क से नीचे अन्य कार पर गिर गई। घटलना में दयाल बत्ता घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सोलन अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दूसरी कार में बेठे एक महिला के सिर पर चोटें आई है, जिसका उपचार कंडाघाट अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

 

News Archives

Latest News