DNN शिमला
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब मजदूरों के लिए कोरोना टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य होगा। ऐसे में अब सैलानियों को भी घाटी में प्रवेश करने से पहले कोरोना रिपोर्ट दिखानी पड़ सकती है या फिर उनका भी कोरोना टेस्ट लिया जा सकता है। ऐसे संकेत रामलाल मार्केंडय जन जातीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान दिए हैं। मार्केंडेय ने कहा कि रोहतांग अटल टनल क्रॉस करने के बाद अब हर मजदूर का कोरोना टेस्ट करवाया अनिवार्य होगा। कल वे लाहौल स्पीति पहुचने के बाद मंत्री खुद कोरोना की वास्तुस्तिथि को लेकर बैठक लेंगे ।
यदि मामलों में इजाफ़ा होता है तो आने वाले समय मे पर्यटकों को भी लाहौल स्पीति पहुंचने पर आरटीपीसीआर टेस्ट करवाना आवश्यक हो सकता है । अटल टनल के दीदार के लिए 2000 से 3000 गाड़ियां हरोज़ पहुंच रहीं हैं , ऐसे में हालात बिगड़ने के आसार हैं। तकनीकी शिक्षा ,व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण जन मंत्री राम लाल मारकंडे ने कहा कि लाहौल में दो माह तक कोई केस रिपोर्ट नहीं हुआ था। केवल लाहौल स्पीती ही एक मात्र कोरोना मुक्त जिला था । लेकिन हाल ही में यहां पर लेह जा रहे बीआरओ के मजदूर फंस गए और उनके टेस्ट लिए गए तो 250 में 40 से ज्यादा मजदूर कोरोना संक्रमित निकले हैं। ऐसे में अब यहां सख्ती की गई है।















