लापता व्यक्ति फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

Baddi + Doon Crime Solan

DNN बद्दी
बरोटीवाला थाना के अंतर्गत पिछले करीब पांच दिन से लापता नेपाली मूल के व्यक्ति का शव बालद नदी के जंगल में पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदी था और इसी वजह से उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बरोटीवाला के थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि बुधवार को जंगल की ओर गए किसी व्यक्ति ने शव के पेड़ से लटके होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव क्षत-विक्षत हो चुका था। जांच करने पर उसकी शिना त सुभाष पुत्र जसवीर सिंह निवासी नेपाल के रूप में की गई जो कि पिछले पांच दिनों से घर से लापता था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर पहलू से मौत के कारणों की जांच कर रही है।

News Archives

Latest News