लकड़ियां लेने गई एक महिला पर भालू ने किया हमला

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा

19 नवम्बर जंगल में लकड़ियां लेने गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया और उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर भालू वहां से भाग गया। जबकि घायल अवस्था में महिला को चंबा मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार हिना पत्नी लतीफ निवासी गांव चमीनू डाकघर व पंचायत जडेरा शुक्रवार दोपहर को घर के पास जंगल में सूखी लकड़ियां लाने गई थी तो इस दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा शोर मचाकर भालू को वहां से भगाया। भालू के हमले में महिला की टांग और बाजू में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भालू को पकड़कर दूसरे जंगल में छोड़ा जाए। भालू लोगों की फसलें भी बर्बाद कर रहे हैं। उधर, डीएफओ चम्बा अमित शर्मा ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर संबंधित विभाग के वन रक्षक राजीव को टीम के साथ भेजा गया था। मेडिकल रिपोर्ट के बाद घायल को राहत राशि जारी की जाएगी।

News Archives

Latest News