DNN कांगड़ा/सोलन
बढ़ती संख्या जनसंख्या घटते संसाधन विषय पर जनसंख्या नियंत्रण जन जागरण मंच 12 अगस्त को सोलन के मुरारी मार्केट में एक कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन परमार करेंगे।
यहां आपको बता दें कि शांता कुमार पिछले 5 सालों से लगातार बढ़ती हुई जनसंख्या को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों में बोल रहे हैं और वे भी लिख रहे हैं ऐसा करके भी लोगों को इस विषय पर जागरूक बना रहे हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो बार पत्र भी लिखा है और इस विषय पर चर्चा भी की है। शांता कुमार 12 अगस्त को सोलन में इस विषय पर अपने विचार रखते हुए दिखाई देंगे। वहीं शांता कुमार के दौरे के बाद सोलन में उनके पुराने समर्थकों में खुशी की लहर है क्योंकि उनके नेता एक अरसे बाद सोलन में किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे हैं।















