DNN धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र के उद्योगों में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए नगरोटा बगवां के राजकीय महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
इस रोजगार मेले का शुभारंभ स्थानीय विधायक अरूण मेहरा ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को घरद्वार के नजदीक रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा वर्तमान वित्त वर्ष में 9 रोजगार मेले व 120 कैम्पस साक्षात्कार आयोजित किये जाएंगे, जिनमें लगभग 10 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। उन्होंने युवाओं से इस प्रकार के आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।
श्रम एवं रोजगार विभाग के उपनिदेशक रमेश कटोच ने बताया कि नगरोटा बगवां स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित इस रोजगार मेले में 1500 बेरोजगारों ने पंजीकरण करवाया। साक्षात्कार में 450 बेरोजगार युवाओं को चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि मेले में 30 नामी औद्योगिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर एसडीएम शशिपाल नेगी, क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी योगराज धीमान, नगरपरिषद अध्यक्षा स्वर्णा बालिया सहित विभिन्न कंपनियांे के अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।















