DNN हमीरपुर
16 अक्तूबर। जिला में शुक्रवार को रैपिड एंटीजन टैस्ट में भी 3 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि शुक्रवार को जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 60 सैंपल लिए गए, जिनमें से 3 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजीटिव पाए गए लोगों में पीडब्ल्यूडी कालोनी हमीरपुर का 51 वर्षीय व्यक्ति और बड़सर उपमंडल के सौर क्षेत्र के गांव थमनई का 44 वर्षीय व्यक्ति और 48 वर्षीय महिला शामिल है।














