28 नवम्बर। रेहन बाजार में एक साथ कोविड-19 के 25 मामले पाये जाने पर उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने जिला के समस्त नागरिकों से कोविड-19 से बचाव के के लिये एहतियात बरतने की अपील करते हुये कहा कि सभी लोग सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें और मास्क अवश्यक लगायें।
उन्होंने कहा कि किसी भी संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने पर या कोविड-19 के लक्षण होने पर तुरंत अपना कोविड-19 टैस्ट अवश्यक करवायें ताकि किसी भी स्तर पर कोरोना का संक्रमण नहीं फैल सके। इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगों से वायरस के संक्रमण से बचने के लिये बार-बार हाथ धोनें और सैनिटाईजर का प्रयोग करने का आग्रह किया।
















