DNN कसौली
विश्व धरोहर कालका शिमला रेलवे लाइन पर हादसे का भय है। ऐसी संभावना आरटीएफ ने सोलन पुलिस का दी गई एक शिकायत में जताई है। कोटी-सनवरा के बीच हादसे का भय जताया गया है। कारण इस क्षेत्र से बार बार चोरी को रही रेलवे की सिग्नल वायर बताया जा रहा है। इस शिकायत के बाद परवाणू पुलिस ने भी इस क्षेत्र में गश्त व निगरानी बढ़ा दी है।
जानकारी मिली है कि कोटी से सनवरा के बीच कुछ शरारती तत्व या फिर शातिर लोग बार बार रेलवे की सिग्नल वायर को चोरी कर रहे है। घटनाएं सामने आने के बाद रेलवे पुलिस व आरटीएफ ने क्षेत्र में गश्त भी बढ़ाई है, लेकिन बावजूद इसके घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अब मामले को लेकर लिखित शिकायत आरटीएफ ने पुलिस में की है। इस शिकायत में बताया गया है कि कोटी से सनवारा के बीच बार बार सिग्नल वायर चोरी होने से रेलवे सेवा बाधित हो रही है। आरपीएफ के जवान यहां पर गश्त भी कर रहे है, लेकिन उनके साथ फिलहाल कोई नहीं लग पाया है। सिग्नल वायर चोरी होने के कारण रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा भी हो सकता है। ऐसे में हादसा रोकने के लिए परवाणू पुलिस से मदद मांगी गई है। ताकि इस घटना का अंजाम देने वालों को गिरफ्तार किया जा सके। परवाणू थाना प्रभारी कमल चंद ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पत्र मिलने के बाद क्षेत्र में निगरानी व गश्त बढ़ा दी गई है।















