रेलिंग में टकराने से बाइक सवार युवक की मौत

Himachal News

DNN नई दिल्ली

05 नम्बर राजधानी दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर एक बाइक की रेलिंग से टकराने के बाद दुखद घटना में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई और पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान नांगलोई के चंदन विहार निवासी आकाश के रूप में हुई है, जबकि उसके घायल भाई की पहचान बादल और उनके पड़ोसी हर्षित के रूप में हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, एलएनजेपी अस्पताल से गुरुवार सुबह 5.47 बजे एक पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) कॉल आया, जिसमें तीन अज्ञात व्यक्तियों को दुर्घटना स्थल से अस्पताल लाया गया था। जिसके बाद पुलिस टीम को अस्पताल और मौके पर भेजा गया।

अधिकारी ने कहा, उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो गंभीर रूप से घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर दुर्घटना की स्थिति में बाइक मिली थी। दो व्यक्तियों, जिनका इलाज चल रहा था, उनको डॉक्टरों ने बयान के लिए अनुपयुक्त घोषित कर दिया।

तिमारपुर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (सार्वजनिक रास्ते पर तेज गति से वाहन चलाना या सवारी करना) और 304ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया, शुरूआती जांच में पता चला कि तीनों बिना हेलमेट पहने बाइक से सुबह साढ़े तीन बजे घर से निकले थे और यह हादसा तड़के करीब साढ़े चार बजे हुआ।

अधिकारी ने कहा, ऐसा लगता है कि वह गति में थे और तेज मोड़ लेते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया और कंक्रीट की रेलिंग से टकरा गया। आगे की जांच जारी है।

News Archives

Latest News