रेलवे ट्रैक के पास मिला शव जाँच में जुटी पुलिस

Crime Himachal News Una

DNN ऊना

हिमाचल के ऊना में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा ऊना-नंगल रेललाइन पर मलाहत में हुआ। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मलाहत रेलवे फाटक के पास लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा हुआ था। शरीर पर चोटों के निशान से पुलिस को प्रारंभिक तौर पर उक्त व्यक्ति के ट्रेन से टकराने का अंदेशा है। पुलिस शव मिलने पर रेलवे पुलिस को सूचित किया। रेलवे पुलिस शव को कब्जे मे लेकर आगामी कार्रवाई कर रही है।

News Archives

Latest News