रेत की खान में दबकर मजदूर की मौत

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन के सलोगड़ा के नजदीक एक रेत की खान में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर के दबने के बाद आसपास के लोगों व अन्य मजदूरों ने उसे घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घटना को लेकर पुलिस ने मृतक के भाई के बयान दर्ज किए हैं। मृतक की पहचान लाल सिंह के तौर पर हुई है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

News Archives

Latest News