17 दिसम्बर। रेड क्राॅस सोसायटी हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहती है। रेड क्राॅस सोसायटी, जिला शाखा बिलासपुर की अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा झुम्पा जम्वाल ने वालंटियर्स के सहयोग से तीन वस्तियों जिसमें लुहणू, मीट मार्किट और डियारा सेक्टर के 73 जरूरतमंदों को कम्बल और गर्म वस्त्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिला में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए चार स्थानों पर वार्म क्लोथ बैंक और बुक्स बैंक बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि राजकीय माध्यमिक स्कूल लखनपुर और कमेटी हाॅल बिलासपुर में एकत्रित हुए गर्म वस्त्रों को जरूरतमंदों को वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में 23 दिसम्बर को घुमारवीं में भी जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र और कम्बल वितरित किए जाएंगे। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि लोग जरूरतमंदों को राहत देने के लिए आगे आए ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों की सहायता की जा सके।
इस मौके पर सचिव अमित कुमार, अनीश ठाकुर, वालंटियर्स में लखनपुर से तमन्ना, कंवर शिवम चंदेल, महिमा रावत, पारस, शिवांश, आई0टी0आई0 से मुस्कान, डियारा सेक्टर से मिज्बा, मधुबाला, मेन मार्किट से अंजलि शर्मा, दीपिका, खेरियां से गुलनाज और दीपक ठाकुर मौजूद रहे।
















