राशिफल
25 नवंबर, बुधवार।
मेष
खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य में कमजोरी, उर्जा की कमी महसूस करेंगे। मानसिक रूप से थोड़ा चिड़चिड़े हो सकते हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यवसायिक स्थिति आपकी करीब-करीब ठीक है। सूर्यदेव को जल देते रहें। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ
रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन
शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा है। मसूर की दाल दान करें।
कर्क
भाग्यवश कुछ अच्छा हो सकता है। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार सब निखरता दिख रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।सिंह
परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल हो सकती हैं। थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार ठीक-ठाक, प्रेम ठीक चल रहा है। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
कन्या
जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। आनंद की प्राप्ति होगी। रंगीन बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ अद्भुत है। चने की दाल दान करें।
तुला
विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। उनकी एक नहीं चलेगी। वे स्वयं नतमस्तक होंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अद्भुत है। लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक
भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। सोच समझकर निर्णय लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। स्वास्थ्य अच्छा ,प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। लाल वस्तु पास रखें।धनु
भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी सम्भव है। घर में कुछ उत्सव सम्भव है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा,व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें।
मकर
पराक्रमी बने रहेंगे। भाइयों-मित्रों का साथ होगा। किसी भी कार्य को आप सफलतापूर्वक कर डालेंगे। स्वास्थ्य ठीकठाक है। प्रेम अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत सही चल रहे हैं। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
कुंभ
रुपए-पैसे का आवक बना रहेगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि, धन में वृद्धि, स्वास्थ्य,व्यापार और प्रेम अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
मीन
आपका कद बढ़ रहा है। दिनोंदिन निखरते जा रहे हैं। चाहे वो प्रेम हो, व्यापार हो या स्वास्थ्य हो। सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।