रीता प्रिमट राणा भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुई शामिल

Politics Shimla Solan

DNN शिमला/सोलन : 19 फरवरी 2022

सोलन निवासी रीता प्रिमट राणा ने भाजपा की नीतियों से तंग आकर आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण की और पार्टी की नीतियों मे विश्वास व्यक्त किया।
रीता प्रिमता राणा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है तथा कार्यकर्ता घुटन महसूस कर रहे हैं इसलिए भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम रही हूं| कांगेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी मजबूती से कार्य कर रही है।

Latest News