रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार एसईबीपीओ

Crime Himachal News Nalagarh Solan

DNN नालागढ़

सोलन जिला के नालागढ़ में विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो सोलन की टीम ने नालागढ़ खंड विकास कार्यालय में कार्यरत संजय वर्मा को 8 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

SP विजिलेंस अंजुम मारा ने मामले की पुष्टि की हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा दभोटा व दिग्गल में जनमंच लगाया गया था। जिसमें टैंट और कैटरिंग सर्विस का काम सैनी टेंट हाउस राजपुरा को दिया गया था। जिसकी करीब 8 लाख की पेमेंट बनी थी। जिसमें अभी तक करीब 4 लाख की पेमेंट BDO ऑफिस द्वारा की जा चुकी है। बाकी पेमेंट के लिए आरोपी अधिकारी संजय वर्मा द्वारा पैसे की डिमांड की जा रही थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी 10 हजार रुपए की डिमांड कर रहा था। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने इस संबंध में विजिलेंस से शिकायत की। टीम ने तुरंत ट्रैप लगाकर 8 हजार रिश्वत लेते आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा लिया। अब पुलिस आरोपी को सोलन कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी।

News Archives

Latest News