DNN सोलन
सोलन जिला की बाल विकास परियोजना धर्मपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए 30 नवंबर, 2018 को प्रात: 11.00 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में वाक-ईन-इन्टरव्यू आयोजित किए जायेंगे। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर ने दी।
उन्होंने कहा कि इन पदों पर सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित मानदेय देय होगा।
उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों की जानकारी देते हुए कहा कि बाल विकास परियोजना वृत कसौली के तहत ग्राम पंचायत चामियां में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा इसी वृत के अंतर्गत ग्राम पंचायत कसौली गडख़ल के सनावर गांव में आंगनबाड़ी सहायिका का पद भरा जाएगा। बाल विकास परियोजना वृत कृष्णगढ़ के तहत ग्राम पंचायत जाडला के नयानगर, बाल विकास परियोजना वृत प्टटा मसूलखाना की ग्राम पंचायत टकसाल के अ बोटा तथा बाल विकास परियोजना वृत पट्टा की ग्राम पंचायत भावगुडी के भावगुडी में आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा।
उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र हैं जो सबन्धित आंगनवाड़ी केन्द्र के लाभान्वित क्षेत्र की प्रथम जनवरी 2018 को सामान्य निवासी हो। उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए उ मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो व आंगनवाड़ी सहायिका के लिए आठवीं पास निर्धारित की गई है। आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए आठवीं पास शैक्षणिक योग्यता के उम्मीदवार उपलब्ध न होने की स्थिति में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवी पास मान्य होगी। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार द्वारा जारी प्रति हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन पत्र के साथ स्थाई निवासी का प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता, आय प्रमाण पत्र तथा परिवार रजिस्टर की नकल व अन्य योग्यता प्रमाणपत्रों की प्रमाणित प्रतियां साक्षात्कार के समय या इससे पूर्व जमा करवाने होंगे। उम्मीदवार को साक्षात्कार के दिन इन सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां अपने साथ लाना अनिवार्य है। साक्षात्कार के लिए तिथि अलग से सूचित नहीं की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उ मीदवार समीप के आंगनवाड़ी केन्द्र अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय दूरभाष न बर 01792-264037 पर स पर्क कर सकते हैं।















