रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए यह कदम उठा रही है सरकार

Education Solan

DNN सोलन

शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रो. वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश में गत एक वर्ष में शिक्षा क्षेत्र की बेहतरी के लिए अनेक नवीन योजनाएं आरंभ की गई हैं। वीरेंद्र कश्यप सोलन जिला के कण्डाघाट उपमण्डल के साधुपुल स्थित विवेकानंद विद्या निकेतन विद्यालय के 13वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले वर्ष में ही जहां विभिन्न विद्यालयों में अधोसंरचना सुधारी है वहीं अध्यापकों के रिक्त पड़े विभिन्न पदों को भी भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अखण्ड शिक्षा ज्योति, मेरे स्कूल से निकले मोती योजना समाज को यह संदेश देने में सफल रही है कि सरकारी विद्यालयों के छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सं या में उतीर्ण हो रहे हैं। यह योजना लोगों को यही बता रही है कि सरकारी विद्यालयों की शिक्षा किसी से कम नहीं है। सांसद ने छात्रों को गुणवत्तायुक्त, संस्कारयुक्त एवं बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए विवेकानंद विद्या निकेतन विद्यालय की सराहना की। उन्होंने आशा जताई कि विद्यालय भविष्य में और बेहतर कार्य करेगा।

News Archives

Latest News