DNN आनी (चमन शर्मा)
राजकीय आदर्श विद्यालय आनी के छात्रों ने जीत लगातार सातवी वार जीत का जश्न बड़े जोर- शोर से मनाया। जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू बॉयज में आयोजित की गई थी। जिला स्तर पर आदर्श विद्यालय आनी के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा एकल गान में दूसरा स्थान रहा । जिला स्तर पर अच्छा प्रर्दशन करने के उपरान्त छात्रों ने जश्न की नाटी स्कूल परिसर में लगाई । विद्यालय परिवार ने छात्रों का स्वागत किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने डी0 पी0 नील चंद , आशा ठाकुर, को छात्रों की जीत पर बधाई दी और राज्य स्तर पर अवल आने के लिए प्रोत्साहित किया ।विद्यालय परिवार के सभी सदस्य भी बच्चों की खुश में झूम उठे।
प्रधानाचार्य ने विजित प्रतिभागियों को राज्य स्तर के लिए तैयारी करने तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । राज्य स्तर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए विद्यालय के विजित छात्रों का चयन हुआ ।जिसमे राजेश कुमार ,आंद्रेज,डालमिया,जितेंद्र,यशपाल,आदि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस उपलक्ष पर आदर्श विद्यालय परिवार से राजेश जिष्टु, बहादुर चंद, टेक चंद, नरेश ठाकुर, इंदर ठाकुर, दविंदर ठाकुर, एबल राम, आशा ठाकुर, बबिता ठाकुर , सतीश ठाकुर आदि उपस्थित रहे ।















