राष्ट्रीय वैक्सीनेशन दिवस पर नाहन में हुआ आयोजन

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

 16 मार्च को राष्ट्रीय वेक्सिनेशन दिवस मनाया जाता है। इसी संदर्भ में आज स्वास्थय विभाग ने नाहन में एक जिला स्तरीय आयोजन किया। इसमें जहां हैल्थ वर्करों व आशा कार्यकर्ताओं को वेक्सिनेशन बारे जागरूक किया गया, तो वहीं तीन स्वास्थय कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों ने स्वास्थय कार्यकर्ताओं को वेक्सिनेशन से जुडी अनेक जानकारियां उपलब्ध करवाई।
धगेड़ा ब्लॉक की बीएमओ डॉ मोनिशा अग्रवाल ने बताया कि सभी स्वास्थय कार्यकर्ताओं ने कोविडकाल में वेक्सिनेशन के साथ-साथ पोलियो अभियान में भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और विभाग ने जिला में तय किए लक्ष्य प्राप्त किए हैं। इसलिए आज इन्हे राष्ट्रीय वैक्सीनेशन दिवस पर सम्मानित भी किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने लोगो से भी अनुरोध किया कि वो बच्चों के वेक्सिनेशन के लिए आगे आएं, ताकि हम सभी कोविड से सुरक्षा कर सकें।

News Archives

Latest News