राशिफल : क़ानूनी मसलों का आज साकारात्मक परिणाम आ सकता है

Religious Sirmaur

भारतीय पंचांग 5दिसम्बर2018
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
युगाब्द-5120
विक्रमी संवत –2075 विरोधकृत नाम संवत्सर
शालिवाहन संवत— 1940
अयन– दक्षिणायन
ऋतु–हेमन्त ऋतु
सौरमास-मार्गशीर्ष
प्रविष्ठा-20 गते
चान्द्रमास-मार्गशीर्ष
पक्ष — कृष्णपक्ष .
* वार-् बुधवार
तिथि -त्रयोदशी तिथि 12:02तक
नक्षत्र– विशाखानक्षत्र 27:33तक
योग-अतिगण्ड 22:31तक
करण– वणिज
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सूर्योदय –07:07
सूर्यास्त —17:16पर
सूर्य राशि -वृश्चिक
चंद्र राशि – तुला राशि 21:22तक तत्पश्चात वृश्चिक
5दिसम्बर 2018 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 11:40से 12:25
राहुकाल.12:10से13:27तक
🌹राशिफल🌹
मेष राशि
स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण आज आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। जिनका आज जन्मदिन है वह आज अपना अधिक समय अपने घर वालों के साथ व्यतीत करते हैं तो उनके लिए अच्छा होगा। आज आप परिवार के साथ कहीं दूर यात्रा करने पर विचार बना सकता है।

वृष राशि
क़ानूनी मसलों का आज साकारात्मक परिणाम आ सकता है। लेकिन घर एवं परिवार में तनावपूर्ण स्थिति बनी रह सकती है। व्यापार में भी उन्नति होने की सम्भावना है। किसी अजनबी के साथ बहस करने बचें।

मिथुन राशि
जीवनसाथी का आज भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन के लिए आज आप कोई अहम निर्णय ले सकते हैं। पारिवारिक मामलें आज आपको थोड़े परेशान कर सकते हैं, लेकिन रात्रि के वक़्त परिवार में किसी शुभ सचामार के आने की सम्भावना बनी हुई है।
कर्क राशि
आज आप बिना वजह किसी के साथ वाद विवाद कर सकते हैं, जो आपके कार्य क्षेत्र के लिए नुकसान दायक भी साबित होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपके लिए बुरी खबर लेकर आ सकती है।

सिंह राशि
आज घर से दूर किसी यात्रा पर जाने के संयोग बन रहे हैं। अचानक से आई किसी मुसीबात का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में बॉस या फिर किसी अन्य के साथ वाद विवाद गहरा सकता है। बोलते समय शब्दों का ख़ास ध्यान रखें।

कन्या राशि
आज आपका प्रेम संबंध एक नया मोड़ ले सकता है। परिवार के सदस्यों की मर्जी के खिलाफ लिया गया कोई फैसला न केवल आज बल्कि आपके आने वाले समय में आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है। आँखों से जुड़ी समस्या आज आपको परेशान कर सकती है।

तुला राशि
यदि आप तकनिकी क्षेत्र के व्यक्ति हैं तो आज का दिन आपने लिए काफी कष्टकारी रह सकता है। आपका कोई करीबी आपको कोई गलत काम करने के लिए बढ़ावा दे सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको निराशाजनक परिणाम सुनने को मिल सकता है।

वृश्चिक राशि
महिला जातकों के लिए आज का दिन परेशानी से भरा रहेगा। घर से बाहर एवं कार्य क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहेगा। किसी के साथ झगड़ा भी हो सकता है। हर वक़्त सतर्क रहने एवं संयम बना कर रखने की आवश्यकता है।

धनु राशि
आपका कोई रिश्तेदार आज आपके लिए मुसीबात का कारण बन सकता है। प्रॉपर्टी के मामलो में लिया गया कोई निर्णय आज आपके लिए अनुचित परिणाम देगा। किसी के बारे में कोई भी विचार व्यक्त करने बचें।

मकर राशि
किसी कारण काफी समय से रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लम्बी बहस की शुरुआत हो सकती है। घर के अन्य सदस्यों के साथ भी वाद- विवाद हो सकता है।

कुंभ राशि
आज आपकी किसी बात से आपके दोस्त निराश हो सकते हैं, इसीलिए कुछ भी बोलने से पहले उसके बारे में विचार-विमर्श करना आपके लिए बेहद जरुरी है। यदि आप इस स्थिति को नियंत्रित कर लेते हैं तो आज का पूरा दिन आपके लिए अच्छा व्यतीत होगा। अन्यथा इस स्थिति का नाकारात्मक प्रभाव आपको पुरे दिन परेशान कर सकता है।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। आज आप जो भी निर्णय लेंगे उसमें आपको लाभ होगा। किसी अन्य की सहायता से आज आपको लाभकारी परिणाम मिलने की संभावना है। किन्ही पुराने मसलों को लेकर आज आप चिंतित रह सकते हैं।

जन्मकुंडली से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए व्यक्तिगत तौर से सम्पर्क कर सकते हैं——
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
ज्योतिषकर्ता-आचार्य राधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्णपदक प्राप्त भागवताचार्य सम्पर्कसूत्र 9418496281
8219174919

News Archives

Latest News