राशिफल : समय के साथ खुद को बदलें, अपने व्यवहार में नम्रता लाएं, कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे

Religious Sirmaur

🌹भारतीय पंचांग5मार्च2019🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
युगाब्द-5120
विक्रमी संवत –2075 विरोधकृत नाम संवत्सर
शालिवाहन संवत— 1940
अयन– उत्तरायण
ऋतु–शिशिर ऋतु
सौरमास-फाल्गुन
प्रविष्ठा-21गते
चान्द्रमास-फाल्गुन
पक्ष — कृष्णपक्ष .
* वार-् सोमवार
तिथि -चतुर्दशी19:8
नक्षत्र-धनिष्ठा15:17तक
योग–शिवयोग14:31 तक
करण-शकुनिनामकरण
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सूर्योदय –06:46
सूर्यास्त —18:19पर
सूर्य राशि -कुंभ
चंद्र राशि – कुम्भराशि
5मार्च 2019 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 12:11से 12:52
राहुकाल-15:00से16:30तक
🌹राशिफल🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹
मेषः जरूरत से ज्यदा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। खुद पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बड़ेंगी।

वृषभः समय के साथ खुद को बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

मिथुनः अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दुसरो को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।

कर्कः व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवन साथी का साथ आपको आगे बड़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

सिंहः अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगो को पद मिल सकता है। पारिवारजनो की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।

कन्याः भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। खुद पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।

तुलाः कार्य स्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यो में धन लगेगा।

व्रस्चिकः स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव।

धनुः अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

मकरः अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। सुख सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

कुम्भः मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधो में मजबूती आएगी। आलस की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजीनति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।

मीनः किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश तोर तरीके बदल देगा। आकास्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें रास्ता मिल जाएगा।
🌹-विशेष-यदि कोई भी व्यक्ति अपनी किसी भी समस्या के बारे समाधान चाहते हैं तो नीचे दिए नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सम्पादक-आचार्य आर.एस.शर्मा ज्योतिषाचार्य स्वर्णपदक प्राप्त भागवताचार्य सम्पर्क सूत्र 94184 96281

News Archives

Latest News