राशिफल : मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे

Religious Sirmaur

हिंदू पंचांग व राशिफल
23अक्टूबर 2018
🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵
विक्रमी संवत 2075 विरोध कृत नामक संवत्सर
शक संवत 1940
दक्षिणायन
शरद ऋतु
सौरमास- कार्तिक मास
प्रविष्टि 07
चान्द्रमास-आश्विन
पक्ष – शुक्ल आश्विन
तिथि-चतुर्दशी 22:36तक
करण –गर
योग-व्याघात
नक्षत्र -उत्तराभाद्रपद 8:47तक तत्पश्चात रेवती
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
सूर्योदय 06:25
चंद्रोदय 17:15
सूर्यास्त 17:48
सूर्य राशि -तुला
चंद्र राशि -मीन
23 अक्टूबर 2018 शुभ मुहूर्त
🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵
अभिजित मुहूर्त 11:42से 12:27 तक

राहुकाल02:54 से 04:19 तक
🏵🏵 राशिफल🏵🏵
🏵🏵🏵
मेष- क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

वृष- मानसिक शान्ति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सन्तान को कष्ट होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

मिथुन- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मानसिक परेशानियां रहेंगी। नौकरी में अफसरों से सम्बन्धों में सुधार होगा। खर्च अधिक रहेंगे।

कर्क- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार में आपसी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

सिंह- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।परिश्रम अधिक रहेगा।

कन्या- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है।

तुला- धैर्यशीलता में कमी आयेगी। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक- नौकरी में उच्चपद की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु- पारिवारिक समस्या बढ़ सकती है। बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन विकसित हो सकते हैं।

मकर- मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में जिद्दीपन भी हो सकता है। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।

कुंभ- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।चिकित्सकीय खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मीन- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रतिसचेत रहें।
सम्पादक–
आचार्यराधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्ण पदक प्राप्त भागवताचार्य शिव शक्ति ज्योतिष केंद्र पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश संपर्क सूत्र 9484 96281

News Archives

Latest News