राशिफल : मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी

Religious Sirmaur

भारतीय पंचांग 11दिसम्बर2018
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
युगाब्द-5120
विक्रमी संवत –2075 विरोधकृत नाम संवत्सर
शालिवाहन संवत— 1940
अयन– दक्षिणायन
ऋतु–हेमन्त ऋतु
सौरमास-मार्गशीर्ष
प्रविष्ठा-26 गते
चान्द्रमास-मार्गशीर्ष
पक्ष — शुक्लपक्ष .
* वार-् मंगलवार
तिथि -चतुर्थी 20:21 तक
नक्षत्र– उत्तराषाढ़ा नक्षत्र13:29
योग-ध्रुव योग 22:28 तक
करण– विष्टि
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सूर्योदय –07:13
सूर्यास्त —17:17पर
सूर्य राशि -वृश्चिक
चंद्र राशि – मकर
11दिसम्बर 2018 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 11:40से 12:25
राहुकाल.8:23से9:40तक
🌹राशिफल🌹
मेष- क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृष – कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है।

मिथुन – मन अशान्त रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परन्तु किसी नदी या जलाशय में स्नान से बचें।

कर्क – मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

सिंह – आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या – क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। आय की स्थिति में सुधार होगा। परिवार की स्त्री से धन प्राप्त हो सकता है।

तुला – आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता का सान्ध्यि मिल सकता है।

वृश्चिक – परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

धनु – मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। आलस्य की अधिकता रहेगी। बहन-भाइयों का सानिध्य एवं सहयोग रहेगा।

मकर – मानसिक शान्ति रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा देशाटन पर जाने का कार्यक्रम बन सकते हैं।

कुंभ – नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

मीन – मानसिक शान्ति तो रहेगी। फिर भी व्यर्थ के झगड़ों और विवादों से बचें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
ज्योतिषकर्ता-आचार्य राधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्णपदक प्राप्त भागवताचार्य सम्पर्कसूत्र 9418496281
8219174919

News Archives

Latest News