भारतीय पंचांग 3दिसम्बर2018
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
युगाब्द-5120
विक्रमी संवत –2075 विरोधकृत नाम संवत्सर
शालिवाहन संवत— 1940
अयन– दक्षिणायन
ऋतु–हेमन्त ऋतु
सौरमास-मार्गशीर्ष
प्रविष्ठा-18 गते
चान्द्रमास-मार्गशीर्ष
पक्ष — कृष्णपक्ष .
* वार-् सोमवार
तिथि -एकादशी तिथि 13:00तक
नक्षत्र– चित्रानक्षत्र 26:49तक
योग-सौभाग्य
करण– बालव
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सूर्योदय –07:06
सूर्यास्त —17:16पर
सूर्य राशि -वृश्चिक
चंद्र राशि – कन्या राशि 14:52के बाद तुला राशि
3दिसम्बर 2018 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 11:40से 12:25
राहुकाल.8:18से9:35तक
🌹राशिफल🌹
मेष- दूर-दराज के लोगों से मेल-मिलाप होगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सरकारी कर्मचारियों को रूके हुये धन की प्राप्ति हो सकती है।
वृष-आश्चर्यजनक तथ्य सामने आ सकते है। किसी प्रिय से वैचारिक मतभेद हो सकते है। छात्रों को प्रतियोगी परिक्षाओं में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
मिथुन- सहयोगी विद्रोह करने में सफल होंगे ऐसी स्थिति में आप हिम्मत से काम लें। अतिरिक्त जिम्मेदरी निभाने के लिए तैयार रहिए। मन दुःखी हो सकता है।
कर्क- आप-अपनी सम्पत्ति पर ध्यान केन्द्रित करें। कार्यो में पारदर्शिता बनायें रखें जिससे आपकी ईमानदारी की जय-जय होगी। महिलायें सुरक्षात्मक रवैया अपनायें।
सिंह- वार्तालाप में सावधानी बरतें। सहयोगी आप से विरत होंगे। जीवन साथी आपकी भावना की कद्र नहीं करेगा। महिलाओं को इस आर्थिक निवेश करने से बचना होगा।
कन्या – वाणी का प्रभाव बढ़ेगा लिहाजा लोग आपकी बात को मानेंगे। जिम्मेदारी निभाने में कोई नयी रणनीति सफलता दिला सकती है। मतिभ्रम का शिकार हो सकते है।
तुला- पुराने मित्र आपके करीब आ सकते है। अपने निजी कार्यो पर अधिक परिश्रम करने की जरूरत है। ध्यान भटकेगा किन्तु संयम बनायें रखें।
वृश्चिक- किसी मित्र से सम्बन्ध विच्छेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। महिला वर्ग क्षणिक सुख के पीछे न भागे एंव किसी दूसरे की जिदंगी में झाकने का प्रयास न करें।
धनु -आपके रूखे स्वभाव के कारण अपने ही लोग हानि पहॅुचा सकते है। आर्थिक मामलों में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। व्यवसायी वर्ग अनिर्णय की स्थिति में रह सकता है।
मकर- योजनाओं का फल आपके अनुरूप नहीं मिलने से मन चिन्तित रहेगा। लोग आप पर निर्भर रहेंगे किन्तु आप उनकी मदद न करकर उन्हे प्रेरणा देने का काम करें।
कुम्भ- सम्बन्धों के माध्यम से कोई रूका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। जिस राह पर आप चल रहें है, वह कांटो भरी है। कर्म की प्रधानता के फलस्वरूप जीवन में सुधार आयेगा।
मीन -समाजिक सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। सन्तान के प्रति प्रतीकात्मक त्याग करना पड़ सकता है। हर कार्य का अपना नियत समय होता है, इसलिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
ज्योतिषकर्ता-आचार्य राधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्णपदक प्राप्त भागवताचार्य सम्पर्कसूत्र 9418496281
8219174919















