भारतीय पंचांग 17जनवरी2019
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
युगाब्द-5120
विक्रमी संवत –2075 विरोधकृत नाम संवत्सर
शालिवाहन संवत— 1940
अयन– दक्षिणायन
ऋतु–हेमन्त ऋतु
सौरमास-माघ
प्रविष्ठा-4गते
चान्द्रमास-पौष
पक्ष — शुक्लपक्ष .
* वार-् गुरुवार
तिथि – एकादशी22:34तक
नक्षत्र-कृतिकानक्षत्र13:40तक
करण -विष्टिनामकरण
योग– शुक्ल25:12
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सूर्योदय –07:25
सूर्यास्त —17:34पर
सूर्य राशि -मकर
चंद्र राशि – वृष
17जनवरी 2019 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 11:40से 12:25
राहुकाल13:47से 15:5तक
🌹राशिफल🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
(मेष) आज का दिन : सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें। आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताएं बढ सकती हैं। खर्चे बढ़ सकते हैं। अचानक धन हानि के योग है। । कुछ अनचाहे लोगों से भी मुलाकात हो सकती है।
(वृषभ) आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।
समय और पैसा भी खर्चा हो सकता है। किसी न किसी मसले को लेकर आज आप और आपके जीवनसाथी में असहमति हो सकती है।
(मिथुन) आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। पैसों की चिंता रहेगी। फालतू खर्चा करने से बचें। रूटीन लाइफ में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। ऑफिस में कोई स्थिति बिगड़ भी सकती है।
(कर्क) : यदि आप आपके लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है।
आज लापरवाही के कारण कोई अच्छा मौका भी हाथ से निकल सकता है।
(सिंह) : व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। आपको कब क्या कहना है और कब बिल्कुल चुप रहना है, इस मामले में सावधान रहें। ।
(कन्या) आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।
कारोबार में व्यस्तता भी रहेगी। अधिकारी आपकी बातों को तवज्जो देंगे। कार्यक्षेत्र में समय निकल जाएगा। मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा।
(तुला) आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।
परिवार में किसी तरह का कलह महसूस हो सकता है। अपने तेवर, क्रोध और मुख से निकलने वाले शब्दों को कंट्रोल में रखें।
(वृश्चिक) आज का दिन : आज आप आक्रामक रहेंगे, आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे। कोई कागजी काम भी बाकी हो सकता है।
(धनु) एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।पैसों को लेकर किसी के साथ विवाद न करें। आपके तेवर सामान्य से कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो सकते हैं।
(मकर) आज आपके कार्य स्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्धी रहेगी, पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आप ज्यादा परेशान हो सकते हैं। आज फालतू यात्रा भी हो सकती हैं। खर्चा बढ़ सकता है।
(कुंभ) परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
कोई नया काम शुरू न करें। फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी संभाल कर रखें। परिवार के सदस्यों के मामले में किसी तरह का मतभेद भी हो सकता है।
(मीन) आप अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय सन्तान के लिए भी हितकारी नहीं है। आज आप जरूरत से ज्यादा काम का बोझ अपने सिर पर ले सकते हैं। ।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सम्पादक-आचार्य राधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्णपदक प्राप्त भागवताचार्य सम्पर्कसूत्र 9418496281
8219174919