राशिफल : आज का दिन है आपके लिए खास निपट सकते हैं कुछ खास काम

Religious Sirmaur

🌹भारतीय पंचांग 8 अप्रैल 2019🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
युगाब्द-5121
विक्रमी संवत –2076 परिधावी नाम संवत्सर
शालिवाहन संवत— 1941
अयन– उत्तरायण
ऋतु–शिशिर ऋतु
सौरमास-चैत्र
प्रविष्ठा-23गते
चान्द्रमास-चैत्र
पक्ष — शुक्लपक्ष .
वार-सोमवार
तिथि -तृतीया तिथि16:15
नक्षत्र-भरणी9:43तक तत्पश्चात कृतिकानक्षत्र
योग-्प्रीतियोग20:10तक
करण-गरनामकरण
सूर्योदय –06:9
सूर्यास्त —18:47पर
सूर्य राशि -मीन
चंद्र राशि – मेष राशि
राहुकाल-7:30से9:0तक
🌹राशिफल🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹 🌹
मेष –
इस सोमवार आपको कुछ खास काम की नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसको आप बखूबी अंजाम देंगे। आप कुछ नया करने के लिए हमेशा तैयार से रहेंगे। काम को उत्साह के साथ करेंगे। आपकी समझ के दायरे भी बढ़ेंगे। आपका मन दयालु भाव का रहेगा।

वृष –
सोमवार को आपको समझौता करना पड़ सकता है। जीवन में आपको तालमेल बनाना होगा, अपने काम और पारिवारिक जीवन में बेहतर सामंजस्य के लिए प्राथमिकता तय कीजिए। सोमवार को नए प्रयोग से आपको सफलता मिलेगी, लेकिन दूसरों के मतों का ध्यान रखें।

मिथुन –
कार्ड के अनुसार आपको प्रकृति से जुड़े कार्य करने की सलाह दी जाती है। जिसमें आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। नए अवसर मिलने के योग हैं, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। पूरे जोश में रहेंगे।

कर्क –
आपके लिए कठोर निर्णय लेने का समय है। आपको कोई ठोस नीव रखना होगी। जो आपके भविष्य के लिए जरूरी साबित हो सकती है। अपने कार्यों को ढांचे के रूप में संरचना होगा। आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए, उनका उपयोग करना होगा।

सिंह –
सोमवार को आपके लिए कुछ कठिन परिस्थितियां लेकर आ सकता है। आप अपनों से ही हारा हुआ महसूस करेंगे। इसलिए अपने आपको शांत रखकर स्थिति का सामना करें। नए कार्य को सावधानी पूर्वक शुरू करें। निराशा मिल सकती है।

कन्या –
आपके लिए काफी संघर्षमय समय रहेगा, परिणाम के लिए परिश्रम करना पड़ेगा, लेकिन इस दौरान कई नए लोगों से मुलाकात होगी। जीवन के नए पाठ सिखाएंगे। प्रतियोगिता की भावना ना रखें, अपनों से लड़ाई-झगड़े में न उलझें। साहस बनाए रखें।

तुला –
खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। जिससे आपके रिश्ते में भी मजबूती आएगी। आप कुछ जगहों पर बहादुर साबित हो सकते हैं। कार्य स्थल पर सफलता मिलेगी। अपने प्रयास सही दिशा में जारी रखें।

वृश्चिक –
आपकी पुरानी यादें ताजा होगी, नए लोगों से जान पहचान हो सकती है। खुशियां मिलेंगी। सोमवार आपके लिए मांगलिक योग लेकर आया है। शुभ कार्यों की वजह से जीवन में सुख बना रहेगा।

धनु –
किसी पुराने काम को बार-बार करने से मानसिक तनाव बढ़ेगा। नई नोकरी के योग हैं। धन संबंधित समस्या से छुटकारा मिल सकता है। नए अवसर मिलेंगे। व्यवसाय के लिए दिन फायदेमंद साबित हो सकता है।

मकर –
सोमवार आपके लिए प्रेम, मोह्बत से भरा हुआ रहेगा। नई ऊर्जा से आपके कार्य को नई ऊंचाई मिलेगी। आपके अनुभव के आधार पर निर्णय लेना फायदेमंद साबित हो सकता है।

कुंभ – सोमवार आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत करने के अवसर प्राप्त होंगे और सफलता मिलेगी। करियर में लक्ष्य पूरे होंगे। सावधान रहकर काम करें। पारिवारिक जीवन में पुराने बिगड़े रिश्ते सुधारने का समय है।

मीन –
असुरक्षा की भावना परेशान कर सकती है। आप अपने आस-पास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे। आपका व्यवहार थोड़ा कंजूस व्यक्ति जैसा हो सकता है, लेकिन कुछ स्थितियों में आप उदार भी होंगे।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सम्पादक-आचार्य आर.एस.शर्मा ज्योतिषाचार्य स्वर्णपदक प्राप्त भागवताचार्य सम्पर्क सूत्र 94184 96281

News Archives

Latest News