राशिफल : आज का दिन मध्यम फलदायी होगा, शारीरिक और मानसिक रूप से परेशानी हो सकते हैं

Religious Sirmaur

🌹भारतीय पंचांग 19फरवरी2019🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
युगाब्द-5120
विक्रमी संवत –2075 विरोधकृत नाम संवत्सर
शालिवाहन संवत— 1940
अयन– उत्तरायण
ऋतु–हेमन्त ऋतु
सौरमास-फाल्गुन
प्रविष्ठा-7गते
चान्द्रमास-माघ
पक्ष — शुक्लपक्ष .
* वार-् मंगलवार
तिथि -पूर्णिमा21:23
नक्षत्र-आश्लेषा11:2तक
योग–शोभनयोग11:47 तक
करण-विष्टिनामकरण
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सूर्योदय –07:2
सूर्यास्त —18:05पर
सूर्य राशि -कुंभ
चंद्र राशि – कर्क राशि
19फरवरी 2019 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 12:11से 12:52
राहुकाल-115:21से16:45तक
🌹राशिफल🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹
मेष:
परिजनों के साथ वाद-विवाद न हो, इसका ध्यान रखें। छाती में दर्द से परेशान हो सकते हैं। निरर्थक आर्थिक खर्च से बचें। मन चिंताग्रस्त रह सकता है। प्रवास-पर्यटन न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चा से दूर रहें।

वृषभ:
आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपको मान-सम्मान मिलेगा। परंतु मध्याह्न के बाद वाद-विवाद में न पड़ें। आपकी प्रफुल्लितता और स्फूर्ति हताशा में परिवर्तित हो सकती है। मानहानि से बचकर चलें।

मिथुन:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशानी हो सकते हैं। धन का व्यय हो सकता है। मध्याह्न के बाद मित्रों व स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आप प्रसन्न हो जाएंगे। आर्थिक लाभ भी होगा। भाई-बंधुओं के साथ प्रेम बढ़ेगा। भाग्य वृद्धि के प्रसंग बनेंगे। कार्य सफलता से आपका उत्साह बढ़ेगा।

कर्क:
आज का आपका दिन आनंद में बीतेगा। आप कुछ अधिक ही संवेदनशील बनेंगे। आज के दिन शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। परिजन और मित्रों से भेंट होगी। मध्याह्न के बाद परिजनों के साथ बोलचाल में उग्रता आ जाने से आपका मन व्यथित होने की आशंका है। क्रोध पर संयम रखें।

सिंह:
आज आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। आपकी अपेक्षा से अधिक व्यय हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। मध्याह्न के बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। नए कार्यो का प्रारंभ कर सकेंगे। कार्य सरलता मिलेगी। आर्थिक लाभ भी होगा।

कन्या:
आज आपको विविध क्षेत्रों से लाभ की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। साथ काम करने वालों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मित्रवर्ग से लाभ होगा। प्रवास या पर्यटन भी होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपका मन अनिश्चितता में उलझा रहेगा। संबंधियो के साथ भेदभाव के प्रसंग बन सकते हैं। आरोग्य नरम-गरम रहेगा।

तुला:
आज का दिन आपके लिए शुभ है। धार्मिक काम से लाभ मिलेगा। आपको विविध क्षेत्रों में लाभ होगा। उपरी अधिकारीयों की तरफ से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। प्रमोशन के योग हैं एवं मनवांछित वृद्धि होगी। प्रियपात्र व मित्रों के साथ मुलाकात होगी। तन और मन को आरोग्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए शुभ है। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होंगी। उच्च अधिकारियों को आपके कार्य से प्रसन्नता हो सकती है। ट्रांसफर की संभावना है। प्रियपात्र और मित्रों के साथ भेंट होगी तथा उनके साथ मनोहर पर्यटन स्थल पर जाएंगे। व्यापार तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा।

धनु:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। किसी भी नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। क्रोध पर संयम रखें। परिजनों के साथ वाद-विवाद न करें। मध्याह्न के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। पारिवारिक कठिनाइयां भी कम होंगी। मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद होगा।

मकर:
आज का दिन मित्रों ओर स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा। मनोरंजन प्रवृत्तियों का मन भर आनंद लेंगे। साझेदारी से लाभ होगा। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा, परंतु मध्याहन के बाद आपके लिए समय प्रतिकूल है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। परिवार में विवाद न हो, ध्यान रखें।

कुंभ:
आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होगा। व्यवसाय करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे।

मीन:
अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। किसी कारणवश आकस्मिक धन खर्च आ सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मध्याह्न के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा। कार्य में यश और कीर्ति मिलेगी। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सम्पादक-आचार्य आर.एस.शर्मा ज्योतिषाचार्य स्वर्णपदक प्राप्त भागवताचार्य सम्पर्क सूत्र 94184 96281

News Archives

Latest News