राशन डिपो में आने वाले सामान की गुणवक्ता जांच करेगा जिला खाद्य सुरक्षा विभाग, अब रूटीन में भरे जाएंगे सैम्पल 

Himachal News Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

05 सितंबर। प्रदेश के डिपुओं में मिलने वाले राशन की गुणवक्ता की जांच रूटीन में अब जिला खाद्य सुरक्षा विभाग भी करेगा। डिपुओं में आ रहे राशन के सैम्पल लेकर जांच के लिए भी भेजे जाएंगे, ताकि लोगों को मिलाने वाले बेहतर गुणवक्ता के राशन से कोई खिलवाड़ न हो सके।  इसके लिए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने तैयारी पूर्ण कर है और सैम्पल भी एकत्र करने शुरू कर दिए है। सोलन जिला में भी जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न जगहों पर डिपुओं से सैम्पल भी एकत्र करने शुरू कर दिए है।

बता दे कि इससे पहले भी राशन डिपो में आ रहे राशन की जांच भी विभाग करता था, लेकिन अब विभाग इस प्रोसेस में तेजी ला रहा है और रूटीन में  राशन डिपुओं में आ रहे सामान की जांच की जाएगी, ताकि सामान की गुणवक्ता का पता लगाया जा सके।  इसी के साथ बीते दिनों जिला खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन द्वारा सोलन के विभिन्न जगहों पर जाकर डिपो में आ रहे नमक, आटा, मस्टड ऑइल के सैंपल भरे गए है। इन सैम्पलों को विभाग ने जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेज दिया है। इन भेजे गए सैम्पलों की रिपोर्ट विभाग के पास लगभग 15 दिनों में पहुंच जाएगी। इस के बाद विभाग आगामी कार्रवाई करेगा।

गौरतलब हो कि जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बाज़ारों में बिकने वाले प्रत्येक सामान पर अपनी नज़र बनाए हुए है। विभाग द्वारा लोगों के स्वास्थ्य से कोई खिलवाड़ न हो इसको लेकर सैम्पल भी भरे जाते है। यह प्रोसेस विभाग द्वारा त्योहारों के समय पर और तेज कर दिया जाता  है, ताकि बिकने वाले प्रत्येक सामान की गुणवक्ता का पता लग सके।

क्या कहना है जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त का

जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि जिलाभर से खाद्य पदार्थों के सैम्पल समय-समय पर भरे जाते है।  विभाग द्वारा अब पीडीएस के तहत भी रूटीन में खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जाएंगे, ताकि राशन डिपो में आ रहे सामान की गुणवक्ता का भी पता लगाया जा सके।

News Archives

Latest News