रावमापा बाशिंग में 14 फरवरी को सजेगा 22 वां जनमंच

Kullu Others

DNN कुल्लू

13 फरवरी। कुल्लू जिले का 22 वां जनमंच 14 फरवरी को मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाशिंग में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा, भाषा, कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले इस जनमंच कार्यक्रम में विभिन्न 14 ग्राम पंचायतों बंदरोल, जिंदौड़, बाशिंग, कोठी सारी, बसतोरी, नलाहच, बनोगी, बैंची, शिरड़, रायसन, देवगढ़, मंडलगढ़, सिलींगेह तथा हुरंग के लोगों की शिकायतों को सुना जाएगा और उनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनमंच प्रातः 10 बजे आरंभ होगा और इसमें सभी विभागों के अधिकारियों को उनसे संबंधित शिकायतों के बारे में पूरी जानकारी व रिकार्ड के साथ आने को कहा गया है।
डा. ऋचा वर्मा ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम की मुख्य विशेषता है कि इसमें संबंधित ग्राम पंचायतों के लोगों की शिकायतों को कार्यक्रम से 15 दिन पहले प्राप्त किया जाता है। उसके उपरांत इन शिकायतों को ई. समाधान पोर्टल पर अपलोड करके संबंधित विभागों को आगामी आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतें संबंधित पंचायत सचिव अथवा सहायक द्वारा सभी कार्य दिवसों में प्राप्त करके इन्हें अलग से शिकायत रजिस्टर में दर्ज करना होता है। उन्होंने कहा कि जनमंच में प्रस्तावों, मांगों, कर्मचारियों के तबादले, रोजगार प्रदान करना तथा नई परियोजनाओं की स्वीकृति जैसे मामलों को स्वीकार नहीं किया जाता है। पंचायत सचिव अथवा सहायक प्राप्त शिकायतों को हर रोज संबंधित खंड विकास अधिकारी को अग्रेषित करता है और इन्हें जनमंच पोर्टल पर खंड विकास अधिकारी द्वारा अपलोड किया जाता है। उपायुक्त ने सभी विभागों को उनसे संबंधित शिकायतों के समाधान को लेकर अभी से तैयारियां करने को कहा है।
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाशिंग में आयोजित होने वाले 22वें जनमंच कार्यक्रम के दौरान यचनित की गई सभी 14 ग्राम पंचायतों बंदरोल, जिंदौड़, बाशिंग, कोठी सारी, बसतोरी, नालहच, बनोगी, बैंची, शिरड़ , रायसन, देवगढ़, मंडलगढ़, सिलींगेह तथा हुरंग के नव निर्वाचित  बीडीसी सदस्यों , प्रधानों, उप प्रधानों तथा वार्ड पंचों से अपील करते हुए उन्हें जनमंच कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित  किया है।

News Archives

Latest News