DNN सोलन
19 अगस्त। मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने गत दिवस दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत साईं, बवासनी और नालका के गांव सील, सुनानी, खाली, बनेड़ा इत्यादि में जाकर भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लिया और प्रभावितों से मिलकर उन्हें विश्वास दिलाया कि आपदा के इन दुःखद क्षणों में प्रदेश सरकार उनके साथ है।
राम कुमार चैधरी ने आपदा प्रभाबित गरीब परिवारों को अपनी ओर से आटा, चावल, तेल आदि खाद्य सामग्री की लगभग 150 राशन किट तथा बुखार, खांसी और आईफ्लू बीमारी की दवा किटंे वितरित की।
उन्होंने भारी वर्षा से इन क्षेत्रो में जिन 35 परिवारो के मकान टूटे हैं को अपनी ओर से 10-10 हजार रुपए तथा कम क्षतिग्रस्त मकान मालिकों को अपनी ओर से 5-5 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की।
उन्होंने कहा कि वह दून विधानसभा क्षेत्र को आदर्श बनाने के लिए कार्यरत है और विधानसभा क्षेत्र के एक-एक व्यक्ति का दुःख दूर करने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की कि हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जाए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभावित लोगों को समयबद्ध सहायता सुनिश्चित बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर स्वयं प्रभावितों का दुःख-दर्द बांट रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आपदा में जिनके मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं को आवास निर्माण के लिए अन्यत्र भूमि प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि जिन गांव में भूमि धंस रही है का शीघ्र ही भू-सर्वेक्षण करवाया जाएगा ताकि उचित कार्यवाही अमल में लाई जा सके।
उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को सभी प्रभावितों के हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट शीघ्र आगामी कार्रवाई के लिए देने के निर्देश दिए ताकि उन्हें उचित मुआवजा शीघ्र मिल सके।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत नालका के प्रधान प्रेम चन्द, उप-प्रधान मस्त राम, वार्ड सदस्य पूजा देवी, पूर्व प्रधान दिले राम, पंचायती राज संस्थाओं के विभिन्न प्रतिनिधि, अन्य विभागों के अधिकारी तथा ग्रामीण उपस्थित थे।














