राम कुमार चौधरी से की कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने संगठन की मजूबती पर चर्चा

Baddi + Doon Politics Solan

DNN बद्दी
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एंव दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान जहां संगठन की मजूबती को लेकर उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष से चर्चा की वहीं आगामी विस चुनावों को लेकर भी विचार विमर्श किया। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों ने संगठन में उनकी नियुक्तियों पर प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी का आभार जताया। इस दौरान राम कुमार चौधरी ने अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए अहम टिप्स दिए। राम कुमार चौधरी ने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस के सिपाही जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नितियों से जनता को अगवत करवाऐं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और कांग्रेस को जमीनी स्तर पर जाकर कमरतोड़ मेहनत करनी होगी। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने अल्पसंख्यक विभाग को अहम टिप्स दिए। इस मौके पर राम कुमार चौधरी के साथ नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष इकबाल मक्खन, जिला महासचिव अयूब, जिला सचिव असलम, जिला उपाध्यक्ष मौसम दीन, सहसचिव सोनी खान, सहसचिव इकवाल, मुश्ताक, गुलजार, रसीद मोहम्मद उपस्थित रहे। उन्होंने अल्पसंख्यक विभाग की नियुक्तियों के लिए प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष राम कुमार चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष इकबाल मोहम्मद, प्रदेश कार्यालय इंचार्ज प्रीतपाल सिंह राणा, प्रदेश संयोजक मस्त मोहम्मद, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद साजिद व जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे और जमीनी स्तर पर पार्टी व संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम किया जाएगा।

News Archives

Latest News