DNN नालागढ़
8 मार्च पशुओं में होने वाले रोगों की रोकथाम के दृष्टिगत पशुपालन विभाग द्वारा 10 मार्च को सुबह 10:30 बजे रामशहर में पशुपालकों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में 2 तकनीकी सत्र होंगे जिसमें उपस्थित किसानों को पशुओं में होने वाले विभिन्न संक्रमण रोगों से बचाने के लिए टीकाकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम में उक्त विषय के संबंध में प्रिंटेड सामग्री भी वितरित की जाएगी। यह जानकारी वरिष्ठ पशु चिकित्सा नालागढ़ डॉक्टर भारत भूषण कर्करा द्वारा दी गई है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यशाला में पशु चिकित्सा अधिकारी रामशहर डॉक्टर संजीव त्यागी पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों तथा उनके उपचार बारे जानकारी देंगे। पशु चिकित्सा अधिकारी नंड डॉक्टर संतोष पशुओं के पौष्टिक आहार व रख रखाव बारे पशु पालकों को प्रशिक्षित करेंगे। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ डॉ भारत भूषण कर्करा बेसहारा पशुओं की समस्या व इसके कारण तथा निवारण बारे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। डॉक्टर करकरा ने बताया कि इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में ग्राम पंचायत रामशहर, बायला, मटूली, बहेड़ी तथा चमदार के अलावा सीमावर्ती ग्राम पंचायतों के किसान भी भाग लेंगे।