रामपुर बुशहर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

Himachal News Politics Shimla

DNN शिमला

रामपुर बुशहर के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों से अवगत करवाया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए कृतसंकल्प है। रामपुर बुशहर क्षेत्र के लोगों की विकासात्मक मांगों को प्रमुखता प्रदान कर क्षेत्र में विकास की गति सुनिश्चित की जाएगी।

करुणामूलक आश्रित संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

करुणामूलक आश्रित संघ के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां संघ के अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

News Archives

Latest News