रामदास से सड़के सुधरने की आस

Himachal News Solan Technology

डीएनएन सोलन
न्यूजीलैंड का रामदास अब हिमायल की सड़कों का सुधार करेगा। रामदास को इंसान नहींबल्कि एक तकनीक को नाम दिया गया है। इन दिनोंइस तकनीक से लैस वाहन सोलन में घूम रहा है। इस तकनीक से लैस वाहन से सड़कों की हालत, दुर्घटना संभावित क्षेत्र सहित अन्य बारीकियों को जांचा जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। इसके बाद रिपोर्ट को सरकार को भेजा जाएगा। रोमदास तकनीक से लैस वाहन में सात कैमरे, व्हीलिंग मॉनिटर के अलावा अन्य उपकरण लगे हैं। बताया जा रहा है कि अभी तक सोलन, शिमला, बिलासपुर व चंबा में सर्वे लगभग पूरा कर लिया गया है। दूरदराज क्षेत्रों की छोटी व कच्ची सड़कों का भी ब्योरा जमा किया जा रहा है। वाहन में लगे उपकरणों के माध्यम से सड़कों को कितनी ऊंचाई होनी चाहिए, ड्रेनेज सिस्टम कैसा हो, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान की जा रही है।
न्यूजीलैंड की विशेष तक नीक को रोमदास नाम दिया गया है। इसमें एक वाहन की छत पर कैमरे व अन्य उपकरण लगे हैं। वाहन के टायरों पर विशेष एंटीना लगाया गया है, जिससे सड़क की ऊंचाई आदि को मापा जाता है। वाहन के अंदर ही सर्वर स्थापित किया है, जिसे दो इंजीनियर संभाल रहे हैं।

News Archives

Latest News