रात को खाना खाकर सोया हुआ मृत अवस्था में मिला, जांच में जुटी POLICE

Crime Himachal News Solan

DNN सोलन

सोलन के रबौण में सुंदरनगर निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।
ए.एस.पी. शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान मुकेश कुमार निवासी सुंदरनगर के तौर पर हुई है और यह युवक अपने दोस्त के साथ यहां पर रहता था। दोनों एक दवा कंपनी में कार्यरत थे। दोनों रात को खाना खाकर कर सो गए। सुबह काफी देर तक मुकेश नहीं उठा तो उसके दोस्त ने मकान मालिक को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।

News Archives

Latest News