राज्य सरकार अम्बुजा व एसीसी सीमैंट संयंत्र विवाद को तोड़ने के लिए प्रयास कर रही है-नरेश चौहान

Himachal News Politics Shimla

DNN शिमला

17 दिसम्बर : प्रदेश सरकार के प्रधान सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि राज्य सरकार अम्बुजा व एसीसी सीमैंट संयंत्र विवाद को तोड़ने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द इस विवाद का हल हो जाएगा तथा सरकार किसी भी व्यक्ति के रोजगार को नहीं जाने देगी। उन्होंने कहा कि इस मामले से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है लेकिन जनहित में इस समस्या का जल्द हल निकल आएगा।

चौहान ने कहा है कि भविष्य में सरकारी क्षेत्र के लिए इलैक्ट्रॉनिक वाहनों की खरीद को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए अलग से चाॄजग स्टेशन को स्थापित किया जाएगा। नरेश चौहान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। यहां पर उनका कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की तरफ से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सम्मान करने के लिए 21 को धर्मशाला के जोरावर मैदान में आभार रैली का आयोजन किया जाएगा।

News Archives

Latest News