राज्य महिला आयोग कैम्प कोर्ट में 9 मामलों का निपटारा

Crime Solan

DNN सोलन 
राज्य महिला आयोग शिमला का एक दिवसीय कैम्प कोर्ट आज जिलाधीश कार्यालय सोलन के न्यायालय कक्ष में आयोजित किया गया। कैम्प कोर्ट की अध्यक्षता महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने की।
कैम्प कोर्ट के लिए घरेलू हिंसा सहित अन्य प्रकार की प्रताड़ना के 27 मामलों में समन जारी किए गए थेेे, जिसमें से 17 मामलों की, पक्षों की उपस्थिति में सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान 9 मामलों का निपटारा कर दिया गया तथा शेष मामलों में दोबारा समन जारी किए गए।

News Archives

Latest News